GST Suvidha Center Kaise Khole
GST Suvidha Center Kaise Khole: दोस्तों GST Suvidha Kendra को खोलने के लिए गुड्स एंड सर्विस टैक्स नेटवर्क (GSTN) द्वारा प्राइवेट कंपनीज को Goods & Service Tax Provider (GSP) का लाइसेंस प्रदान किया है! इन कंपनियों के माध्यम से कोई भी व्यक्ति GST Suvidha Kendra खोल सकता है! GSP लाइसेंस प्राप्त कंपनियां ही ”GST Suvidha Kendra” की फ्रेंचाइजी देने के लिए अधिकृत है! इस योजना के तहत बहुत से बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिलेगा! आज के इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे! कि GST सुविधा केंद्र क्या है और आप किस प्रकार से जीएसटी सुविधा केंद्र खोल सकते है!
Useful Devices for CSC Center
What Is GST Suvidha Kendra / GST Suvidha Kendra क्या है
दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते है! कि देश भर में 2 साल पहले GST (Good and Service Tax) को लागू किया गया था! जोकि सभी टैक्स को एक में जोड़ कर बनाया गया है! लेकिन जब से देश भर में GST लगाई गयी है! इससे सम्बंधित कुछ समस्याओं को लेकर व्यापारियों, छोटे कारोबारियों सभी को बहुत सारी मुश्किलें हो रही है! इन्ही दिक्कतों को देखते हुए कई कंपनियां ”GST Suvidha Kendra” खोल रही है! कोई भी व्यक्ति मात्र 25 हजार रूपये में GST Suvidha Kendra खोल सकते है! इस जीएसटी सुविधा केंद्र खोलकर आप हर महीने 30 हजार रूपये तक की कमाई कर सकते है! GST Suvidha Kendra एक ऐसा सेंटर है! जिसके द्वारा छोटे व्यापारियों और मध्यम व्यापारियों को मदद करना है! GST Suvidha Center Kaise Khole
Benefits Of Opening GST Center
- जो भी लोग अपने शहर में जीएसटी केंद्र खोलना चाहते है! वह बड़ी ही आसानी से अपने शहर में जीएसटी केंद्र खोल सकते है!
- और वह लोगों को लाभ पहुंचा सकते है! और आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी!
- GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए आपको अधिक खर्च नहीं कराना होगा! आपको कुछ उपकरण खरीदने के करना होगा!
- GST सुविधा केंद्र खोल कर उद्दमी बहुत से ग्राहक का GST Registration और Return File कर सकता है!
- जीएसटी सुविधा प्रोवाइडर द्वारा अपना सॉफ्टवेयर भी प्रदान किया जाता है!
- इसमें आपको कुछ पैसों के निवेश के साथ प्रतिमाह 30,000 रूपये तक का लाभ प्राप्त हो सकता है!
GST Suvidha Kendra Franchise देने वाली कंपनियां
GST सुविधा केंद्र को खोलने के लिए कई कंपनियां Franchise देती है! जो CSC, वक्रांजी, वीके वेंचर एवं वैनविक टैक सलूशन जैसी कंपनियां है! जो कि यह सुविधा प्रदान करती है! इसके अलावा कुछ कंपनी ऐसी है! जोकि पार्टनरशिप में कार्य करती है! ये कंपनियां मास्टर जीएसटी, बोट्री सॉफ्टवेयर, मास्टर इंडिया और वेप डिजिटल सर्विसेज (Master GST, Botry Software, Master India and Vape Digital Services) आदि है! ये सभी भी GST Suvidha Kendra के लिए फ्रेंचाइजी प्रदान करती है!
GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए लगने वाले आवश्यक चीजें
- GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए आपके पास कम से कम इतनी जगह होनी चाहिए! कि आप उस स्थान पर एक ऑफिस खोल सकें! जहाँ पर लोग आपसे इस सुविधा को लेने के लिए आ सकें! इसके लिए आपके पास 100-150 वर्ग मीटर की जगह होना काफी है!
- इसके अतिरिक्त आपके पास कुछ उपकरण होने चाहिए! जोकि आपको इस केंद्र में उपयोग करने के लिए चाहिए! उनमे कंप्यूटर, उसमे कनेक्ट किया हुआ इंटरनेट, प्रिंटर, स्कैनर एवं मोर्फो डिवाइस आदि चीजें आवश्यक है!
- अब जब आप सभी सुविधाएँ लोगों को प्रदान करेंगे! तो आपको इसे अकेले मैनेज करना थोडा मुश्किल हो सकता है! अतः आप इसके लिए 1-2 लोगों को रख सकते है! जो यह जानते हो! कि डेटा की एंट्री कैसे होती है! एवं अकाउंटिंग का काम आदि के बारे में बेसिक चीजें पता होना चाहिए!
Eligibility to open GST Suvidha Center
- यह सुविधा प्राप्त करने के लिए लाभार्थी कम से कम 12वीं तथा ग्रेजुएशन पास होना चाहिए!
- लाभार्थी को अकाउंट का पूरा ज्ञान होना चाहिए! तथा कंप्यूटर और MS Excel की बेसिक जानकारी होनी चाहिए!
- तभी आप लोगों को यह सुविधा दे सकेंगे!
GST Suvidha Kendra द्वारा दी जाने वाली सुविधाएँ
- GST के अलावा आप कुछ अन्य सुविधा जैसे दस्तावेजों को स्कैन करना, डिजिटल सिग्नेचर बनाना!
- यहाँ तक कि बिजली बिल का भुगतान करना, पैन कार्ड बनवाना, डीटीएच एवं मोबाइल रिचार्ज करना आदि भी कर सकते है!
- इस GST Suvidha Kendra के माध्यम से आप लोगों को जीएसटी नंबर के लिए रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा, अकाउंटिंग एंड बुक कीपिंग, आयकर ऑडिट, आदि की भी सुविधा प्रदान कर सकते है!
- इसके माध्यम से आप लोगों को GST रिटर्न फाइलिंग करने की सुविधा प्रदान कर सकते है!
Total investment to start GST Suvidha Kendra
GST सुविधा केंद्र खोलने के लिए आपको सबसे पहले जगह के लिए निवेश करना होगा! इसके बाद आपको इसमें जो उपकरण चाहिए! उसे खरीदने के लिए खर्चा करना होगा! और साथ ही अगर आप अपने इस जीएसटी सुविधा केंद्र में कर्मचारियों को रखते है! उन्हें वेतन आदि के लिए पैसों का निवेश करना होगा! इसलिए आपको कुल मिलाकर 30-40 हजार रूपये तक का खर्चा हो सकता है!
यह भी देखें: https://cscdigitalseva.org/new-aadhaar-center-registration
GST Suvidha Kendra खोलने के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले आवेदक को जिस कंपनी से फ्रेंचाइजी लेकर GST Suvidha Kendra खोलना चाहते है! तथा उन कंपनियों की सूची देखना चाहते है! तो उन्हें इस वेबसाइट पर जाना होगा!
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहाँ फ्रेंचाइजी कंपनियों की सूची मिल जाएगी! आप जिस कंपनी से GST केंद्र खोलने के लिए फ्रेंचाइजी लेना चाहते है! उस कंपनी का चयन कर सकते है!
- चयन करने के बाद उस वेबसाइट पर क्लिक करें! और उस कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है!
- उदहारण-जैसे हमने Master India कंपनी का चयन करते है! इसके बाद आपको Master India की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा!
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा! इस होम पेज पर आपको Contact as के ऑप्शन के नीचे Request Call Back के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा!
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा! इस फॉर्म में आपको अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, स्टेट और डिस्ट्रिक्ट आदि जानकारी भरनी होगी!
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको Request Call Back पर क्लिक करना होगा! इसके बाद कंपनी के रिप्रजेंटेटिव द्वारा आपको कॉल किया जाएगा! और आपको अपनी कंपनी से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी!
- जिसके द्वारा आप अपना GST Suvidha Kendra खोल सकते है!
Sair and madam App logokona csc id dashaktaho
Internate ma bohut fack rahata ha
Hamko ligal prose’s ma lana chahahu