Table of Contents
How to get Birth Certificate Online
How to get Birth Certificate Online: दोस्तों आज हम बतायेंगे! जन्म प्रमाण पत्र जिसे बच्चे का सबसे पहला हक़ माना जाता है! वो कैसे बनता है और उसके लिए online apply कैसे होता है! तो दोस्तों अगर आप प्रेग्रेंट है! या प्रेग्रेंसी की प्लानिग कर रहे है! तो आपको बर्थ सर्टिफिकेट से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त होनी चाहिए! जन्म प्रमाण पत्र बच्चो का एक ऐसा दस्तावेज है! जो की जीवन भर काम आता है! और बहुत ही सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है! लेकिन कई बार जन्म पंजीकरण प्रक्रिया की पूरी जानकारी न होने और लोंगो की अलग -अलग राय से बढती उलझनों की वजह से बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट नहीं बन पाता है!
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हो रहे है! तो आपकी इस परेशानी का समाधान हा माँमजक्शन के ले में लेकर आये है! यहाँ आपको जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात की जानकारी मिलेंगी जिसकी मदद से आप आसानी से अपने बच्चे का जन्म पंजीकरण करवा सकते है |
Birth Certificate Kya hai / What Is Birth Certificate
दोस्तों Birth certificate सभी बच्चे या शिशु का पहला Legal document होता है! इसमें शिशु का नाम और उसके माता पिता का नाम के साथ दर्ज किया जाता है! Birth certificate में शिशु के पैदा होने की दिनांक. ग्राम और लिंग के साथ अन्य कई कानूनी जानकारी अंकित की जाती है! यह दस्ताबेज बतौर शिशु की पहचान के रूप में भी काम आता है! आसान शब्दों में कन्हे तो जन्म पंजीकरण यानी बर्थ सर्टिफिकेट प्रत्येक बच्चे का आधिकार है |
क्यों बर्थ सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है / Birth certificate kaise banaye
बर्थ सर्टिफिकेट आगे चलकर बच्चो की काफी काम आता है! इसका न होना कई बार कानूनी कार्यो में बाधा बन जाता है जन्म प्रमाण पत्र सबसे पहले बच्चे के स्कूल में Admission के दौरान माँगा जाता है! इसलिए बर्थ सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है! आइये जन्म प्रमाण पत्र क्यों महत्वपूर्ण है! इससे सम्बंधित कुछ अन्य बिन्दुयो पर नजर डाल लेते है |
- स्कूल कॉलेज में प्रवेश |
- अपना परिचय व स्थान साबित करने के लिए |
- सभी सरकारी योजनाओ का लाभ लेने के लिए |
- बाल विवाह सहित दुर्व्यवहार और शोषण के मामले से लड़ने के लिए |
- रोजगार के लिए बतौर आयु प्रमाण पत्र |
- पासपोर्ट के लिए आवेदन |
- अप्रवासन (Immigration) जैसे ग्रीन कार्ड के लिए
- विरासत और सम्पति के दावों के लिए |
दोस्तों अब जान लेते है! की बर्थ सर्टिफिकेट कहाँ बनते है |
बर्थ सर्टिफिकेट कहाँ बनता है? /Birth Certificate Kaha Par Banta Hai
जी हाँ जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण केन्द्रों व कार्यालयों से जारी किए जाते है! जहाँ बच्चे के समय उसके माता पिता रह रहे थे (3) | मुख्य रूप से बर्थ सर्टिफिकेट इन जगहों से जारी होते है! Birth certificate kaise banaye
- जैसे नगर पालिका
- नगर पालिका परिषद
- ग्राम पंचायत (गावं में )
दोस्तों जन्म प्रमाण पत्र Online और Offline बनवाने की प्रक्रिया जानने के लिए पढते रहे यह यह आर्टिकल
यह भी पढ़े : वृद्धाअवस्था पेंशन योजना
Birth certificate process In Hindi/ जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया
आवेदन करने से पहले आप को जन्म का पंजीकरण करना होगा |
जन्म और म्रत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के अनुसार पंजीकरण के किए निर्धारित फॉर्म
भरकर जन्म के 21 दिन के भीतर सम्बंधित स्थानीय अधिकारियो के पास जमा करना होता है!
इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र सम्बंधित अस्पताल के वास्तविक रिकार्ड के सत्यापन के बाद जारी किया जाता है!
अगर जन्म के 21 दिन के अन्दर आपने पजीकरण नहीं करवाया है! तो पुलिस सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाता है!
रजिस्ट्रेशन के बाद ही जन्म प्रमाण पत्र बनने की प्रक्रिया शुरू होती है!
आप बर्थ सर्टिफिकेट Registration ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरीको से कर सकते है!
ऑफलाइन कैसे अप्लाई करें / Birth certificate kaise banaye
- सम्बंधित रजिस्ट्रार कार्यालय से जन्म पंजीकरण फॉर्म ले |
- अगर बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ है! तो चीप मेडिकल आफिसर स्वयं ही आपको फॉर्म दे देते है!
- फॉर्म भरने के बाद बच्चे के जन्म से सम्बंधित अस्पताल द्वारा प्राप्त दस्तावेज के साथ इसे रजिस्ट्रार के पास जमा करवा दे |
- इसके बाद जन्म रिकार्ड (दिनांक ,समय ,जन्म स्थान ,माता पिता का नाम ,नर्सिंग होम/अस्पताल सम्बंधित सभी तथ्यों का सत्यापन रजिस्ट्रार द्वारा किया जाता है |
- इसके बाद बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आवेदन की जारी किया जाता है
- 7 से 15 दिन तक आपके पते पर जन्म प्रमाण पत्र भेज दिया जाता है
- जन्म और म्रत्यु पंजीकरण आधिनियम 1969 के 14 के तहत, बच्चे के नाम के बिना भी जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है|
- ऐसे मामले में नाम पंजीकरण प्राधिकरण द्वारा बच्चे के जन्म पंजीकरण की तारीख से 12 महीने के भीतर और कुछ नियमो के साथ 15 साल तक निर्धारित शुल्क के साथ दर्ज किया जा सकता है |
- अगर बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट जन्म के 21 दिन के भीतर पंजीकृत नहीं होता है! तो राजस्व अधिकारियो के निर्देश पर पुलिस बच्चे के जन्म और अन्य सम्बंधित तथ्यों का सत्यापन करेगी आमतौर पर यह एक लम्बी प्रक्रिया होती है
इसलिए शिशु के पैदा होते ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण करवा लेना चाहिए
अब जानिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया |
Birth certificate online registration
डिजिटल इंडिया के दौर में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना काफी आसान हो गया है! बस जरुरत है आप को इंटरनेट की |
जन्म प्रमाण पत्र Online कैसे प्राप्त कर सकते है
- सबसे पहले वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाए
- दाई ओर आपको साइन -अप बटन दिखेगा
- इस साइन अप बटन पर क्लिक करे |
- साइन अप बाँक्स पर क्लिक करने के बाद एक नया विंडो दिखाई देगा |
- इसमे बाक्स में मांगे गए विवरण भरे जैसे नाम आईडी ,जिला या शहर/गाँव मोबाइल नम्बर जन्म स्थान
- सत्यापन कोड दर्ज करके रजिस्टर टैब पर क्लिक करे |
- पंजीकरण होने के बाद पुष्टि के लिए आपके ईमेंल आईडी में मेल आएगा |
- ईमेंल इनबाक्स पर आए मेल में दिए गये लिंक पर क्लिक करके Login के लिए एक नया पासवर्ड सेट करे |
- पासवर्ड बनने के बाद दोबारा से साइन इन करे |
- अब एक फॉर्म ओपेन होगा |
- इसमें बच्चे, माता पिता, और स्थान के नाम भरना होगा |
- फॉर्म को भरकर 24 घंटे बाद सबमिट करे |
- इसका प्रिंट आउट भी निकाल ले और अपने कंप्यूटर पर एक साफ्ट कापी भी डाऊनलोड कर ले
- अब फॉर्म लेकर अपने क्षेत्र के रजिस्टर कार्यलय में जमा करवा दे |
- आवेदन पत्र जमा होने के बाद ई -मेल आईडी पर पुष्टि के लिए एक मेल आयेगा |
- जन्म प्रमाण पत्र की स्थिति आप साइन इन करने वाले पोर्टल के होम पेज से आवेदन सन्दर्भ संख्या (Application Reference Number) की मदद से जान सकते है |
नोट :
ध्यान दे की केन्द्रीय वेबसाइट में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उन्ही लोगो के लिए है! जिनके शिशु का जन्म घर पर ही हुआ हो | इसके अलावा आप अपने राज्य सरकार की वेबसाईट पर भी यह सुबिधा प्राप्त कर सकते है! प्रत्येक राज्य सरकार की ऑनलाइन प्रक्रिया और नियम अलग -अलग हो सकते है |
जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन को लेकर तो आपको सारी जानकारी मिल ही चुकी है! अब आर्टिकल में आगे पढ़े बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरुरी होते है |
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज /Birth Certificate Ke Liye Document
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाते समय नीचे दिए दस्तावेजो को अपने साथ जरुर रखे
- आवेदन पत्र
- बच्चे के जन्म का प्रमाण यानी Hospital की रशीद
- माता- पिता का पहचान पत्र ड्राइविंग लाइसेंस वोटर आईडी आधार कार्ड आदि
- शपथ पत्र (affidavit) अगर बच्चो के जन्म के एक साल बाद पंजीकरण करवा जा रहा हो
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया जानने के बाद अब पता करते है! की सर्टिफिकेट कब तक मिल जाता है |
जन्म पत्र कितने दिन में प्राप्त होता है प्रमाण
- बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करने के बाद आपको 7 से 21 दिन के बीच में मिल सकता है
- आप इसे नगर निगम के लोकल ऑफिस में जाकर भी ले सकते है |
- Birth certificate बनने के बाद आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते है!