AYUSHMAN BHARAT GOLDEN CARD |

//

राशन कार्ड के डाटा में नाम होने पर ही बनेंगे AYUSHMAN BHARAT GOLDEN CARD |

AYUSHMAN BHARAT GOLDEN: दोस्तों  जिन व्यक्ति का राशन कार्ड में नाम है! उनका ही बन पाएगा आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड! अगर आप भी आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के लिए आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है! तो यह सुनिश्चित कर ले कि आपके  राशन कार्ड की जानकारी आयुष्मान भारत में मौजूद है या नहीं ! इसके लिए आप नजदीकी में लगाये गए कैंप का सहारा ले सकते है! या अपने नजदीकी मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर का सहारा ले सकते है!

राशन कार्ड के डाटा में नाम होने पर ही बनेंगे आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड

यह भी देंखे: बिहार बाढ़ राहत योजना 

 इन्ही को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ 

आयुष्मान भारत योजना में उन्ही लोगो की जानकारी शामिल की गई है! जिनका 2012 में राशन कार्ड बना हुआ था! इसकी भी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है! अगर 2012  में बने राशन कार्ड में किसी प्रकार का बदलाव हुआ है! या राशन कार्ड रद्द हुआ! तो इसकी जानकारी आयुष्मान कार्ड भारत योजना में नहीं है! इस स्थिति में उनकी जानकारी नहीं मिल पाएंगी और आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड नहीं बनाया जा सकेगा!

कैसे सुनिश्चित करें कि आप की जानकारी आयुष्मान भारत में नहीं है|

इसकी जानकारी आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में चल रहे आयुष्मान भारत कैंप में जाकर पता करा सकते है! ऑनलाइन आप अपनी जानकारी mera.pmjay.gov.in पर जाकर भी ले सकते है!

CSC या आयुष्मान भारत कैंप से कैसे बनेंगे आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड |

सबसे पहले आपको जहाँ से अपना आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाना है! वहां अपना राशन कार्ड लेकर जाना होगा! तब सम्बंधित व्यक्ति आपका राशन कार्ड नंबर लेकर, आयुष्मान भारत की ऑफिसियल वेबसाइट पर डाल कर जाँच करेगा! कि आपकी जानकारी मौजूद है या नहीं, जानकारी मौजूद होने पर वह आपका आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बना देगा! अगर जानकारी मौजूद नहीं है! तो आपका आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड नहीं बन पाएगा!

ऑनलाइन आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जाँच कैसे करे| 

आयुष्मान भारत योजना में पात्रता की जाँच करने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना होगा! यहाँ आपको लॉग इन अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिये करनी होगी! जिस पर अपनी पात्रता की जाँच अपने राशन कार्ड नंबर या फिर अपना नाम पता, पिता का नाम, इत्यादि जैसे निजी जानकारी को डालकर जान पाओगे! और आप खुद से यह जान पाओगे! कि आप आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र है! या नही

पीला राशन कार्ड धारको के भी बन रहे है आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड |

दोस्तों लोगो के बीच भ्रम हुआ था! कि केवल सफेद कार्ड धारक का ही आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बन रहा है! लेकिन ऐसा नहीं है! जिनका भी राशन कार्ड 2012 तक बन चुका था! वह चाहे  पीला हो, सफेद हो, या लाल हो, सभी के राशन कार्ड धारको के आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए जा सकते है!

Leave a Comment